Raxaul: अनुमंडल कार्यालय में सभी अंचल अधिकारियों, राजस्व अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नागरिक सेवाओं से संबंधित कार्यों — विशेष रूप से दाखिल-खारिज, परिमार्जन और आधार सीडिंग — के लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
Must Read: निबंधन कार्यालय में गर्मी में नहीं मिलता है पीने का ठंढा पानी
बैठक में SDM ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि इन सेवाओं को शीघ्र, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने आम जनता को हो रही परेशानियों का संज्ञान लेते हुए सभी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि लापरवाही या विलंब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सुश्री दीक्षित का यह निर्देश फिलहाल स्थानीय प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जनता को समय पर सेवाएं मिले और अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।