Raxaul: अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने मंगलवार को रामगढ़वा अंचल के सिंहासनी और अहिरौलीया पंचायतों में बाढ़ सुरक्षा बांधों के संवेदनशील हिस्सों का जायजा लिया। बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल के अभियंताओं के साथ की गई इस निरीक्षण यात्रा का मकसद संभावित खतरे से पहले तैयारियों की समीक्षा करना था।

एसडीओ ने अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि बांधों की लगातार निगरानी और मरम्मती कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़ से बांध टूटने की आशंका बनी रहती है, जिससे किसानों को नुकसान होता है। प्रशासन इस बार पहले से सतर्क है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में दीक्षित ने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर तटबंधों को सुदृढ़ किया जाएगा और निरीक्षण की प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।