रक्सौल: अंतरराष्ट्रीय महत्व का शहर रक्सौल में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम मनाई गई। इस दौरान शहर के नहर चौक कोईरिया टोला स्थिति बाबा साहब अंबेडकर की स्मृति मूर्ति पर स्थानीय विधायक प्रमोद सिन्हा, RJD नेता रामबाबू यादव, जनसूराज की नेत्री पूर्णिमा भारती समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण किया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर शहर के वार्ड संख्या 13, 14 और 15 स्थित महादलित बस्ती में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए भाजपा नेता कमलेश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो दुनिया के सबसे उत्कृष्ट संविधानों में से एक है। उनका जीवन समर्पण, संघर्ष और न्याय के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता राकेश कुशवाहा ने की। इस अवसर पर मनोज पासवान, नीरज पासवान, धनिस पासवान, टुनटुन पासवान, विकास पासवान, रामबाबू पासवान, अमेरिका पासवान, बलि पासवान, निशु रंजन पासवान समेत दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया।मौके पर प्रेम गुप्ता, कृष्णा पटेल, अनिल सहनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इन्हें भी देखें: सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने की पहल: प्रो. सिन्हा ने नेपाल के मुख्यमंत्री और मेयर को दिया धन्यवाद
कर्पूरी आश्रम में भी अम्बेडकर जयंती मनाई गई। वहा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राजद नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार कानू राजकुमार पटेल, रामाशंकर यादव, करण कुमार, सुभाष यादव, ओम प्रकाश दास समेत कई लोग उपस्थित रहे।
राजद नगर अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि सच्चे राष्ट्रभक्त भी थे। उन्होंने सामाजिक समानता और न्याय की जो मशाल जलाई, वह आज भी देश को दिशा देती है।