बरसात से पहले सुरक्षा तैयारियों की पड़ताल, SDO शिवाक्षी दीक्षित ने किया बांधों का निरीक्षण

Raxaul: अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने मंगलवार को रामगढ़वा अंचल के सिंहासनी और अहिरौलीया पंचायतों में बाढ़ सुरक्षा बांधों के संवेदनशील हिस्सों का जायजा लिया। बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल के अभियंताओं के साथ की गई इस निरीक्षण यात्रा का मकसद संभावित खतरे से पहले तैयारियों की समीक्षा करना था।

रक्सौल: बाढ़ से पहले सुरक्षा तैयारियों की पड़ताल, एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने किया बांधों का निरीक्षण
बरसात से पहले तैयारियों का जायजा लेती SDO शिवांक्षी दीक्षित

एसडीओ ने अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि बांधों की लगातार निगरानी और मरम्मती कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़ से बांध टूटने की आशंका बनी रहती है, जिससे किसानों को नुकसान होता है। प्रशासन इस बार पहले से सतर्क है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में दीक्षित ने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर तटबंधों को सुदृढ़ किया जाएगा और निरीक्षण की प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
[xoo_el_action]

We have exclusive properties just for you, Leave your details and we'll talk soon.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incid idunt ut labore ellt dolore.