रक्सौल प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति का गठन, मृत्युंज सिंह को मिला नेतृत्व

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सूबे की एनडीए सरकार जनता के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को भी खूश करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सरकार ने प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति का गठन किया है। 15 सदस्यीय इस कमेटी में जगधर निवासी विनय शंकर सिंह उर्फ मृत्युंजय तिवारी को अध्यक्ष जबकी पुरंदरा पंचायत के पुरंदरा मौजे निवासी राजेंद्र प्रसाद पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस कमिटी के गठन के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को लगातार बधाईयां मिल रही है। सबसे बड़ी बात है कि 15 सदस्यीय इस टीम में रक्सौल निवासी सीता पाडेय महिला सदस्य हैं जिन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

राजेंद्र प्रसाद पटेल, उपाध्यक्ष, समन्वय समिति
राजेंद्र प्रसाद पटेल, उपाध्यक्ष,समन्वय समिति
विनय शंकर सिंह उर्फ मृत्युंजय सिंह, अध्यक्ष, समन्वय समिति
विनय शंकर सिंह उर्फ मृत्युंजय सिंह, अध्यक्ष, समन्वय समिति

वहीं सरकार की तरफ से मिले इस जिम्मेदारी को लेकर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि जिम्मेदारी मिली है और सरकार ने हमारे नेतृत्व पर भरोसा किया तो मैं उसका पूरी ईमानदारी ने निर्वाहन करूंगा। समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल ने कहा कि जनता हमारे लिए सर्वोपरि है। उनकी सेवा ही हमारा परमो धर्म है। सरकार ने उनकी सेवा के लिए जिम्मेदारी दी है तो उसे पूरी तन्मयता के साथ निभाएंगे।

बता दें कि कैबिनेट विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों के 534 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कमेटी का गठन किया है। जिसकी अधिसूचना भी विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है। स्थानीय स्तर पर एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ताओं को इसके माध्यम से सत्ता में भागीदारी दी गयी है। हर प्रखंड की 20 सूत्री कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 15 सदस्यों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय राज्य स्तरीय 20 सूत्री कमेटी का गठन और 25 सदस्यीय जिला स्तरीय 20 सूत्री कमेटी का गठन पहले ही चुका है। जिसके बाद अब सरकार ने सभी जिलों में प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कमेटी का गठन कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
[xoo_el_action]

We have exclusive properties just for you, Leave your details and we'll talk soon.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incid idunt ut labore ellt dolore.