रक्सौल: भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा का सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में आयोजित विशेष बैठक में सर्वसम्मति से महेश कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह को सचिव पद के लिए मनोनीत किया गया।

बैठक का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि और वंदे मातरम् गान से हुआ। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्षा डॉ. पुतुल सिन्हा और गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रांतीय संयोजिका धीरा गुप्ता को सम्मानित किया गया।
भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा की नई कार्यकारिणी
संरक्षक मंडल में भरत प्रसाद गुप्त, अवधेश सिंह, डॉ. एस.के. सिंह और ध्रुव सर्राफ का चयन। वित्त सचिव: सीताराम गोयल, उपाध्यक्ष: सुनील कुमार, नीतेश कुमार सिंह, सुनील कुमार-2, विजय कुमार साह, सह सचिव: विनोद रौनियार, सेवा संयोजक: नरेश मित्तल, पर्यावरण संयोजक: सुरेश धानोठिया, विनोद कुमार, कला एवं संस्कृति संयोजक: अजय कुमार, संस्कार संयोजक: अरविंद जायसवाल, महिला एवं बाल विकास संयोजिका: श्रीमती बी.एस. दास, सह संयोजिका: श्रीमती सरोज गिरी बने।

कार्यक्रम को संबोधित करते नवमनोनीत अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल
नवमनोनीत अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल और सचिव डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के सेवा और पर्यावरण संबंधी प्रकल्पों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक द्वय ने सभी दायित्वधारियों को शपथ दिलाई और संगठन को गैर-राजनीतिक मंच बताते हुए समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ